फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदान के बाद प्रत्याशियों के समर्थक कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावे

Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर निकाय चुनाव अब समाप्त हो गया है। राजनीतिक दलों तथा निर्दल प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई है। नगर में जगह-जगह प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा करने में जुट गए हैं। चाय की दुकानों से लेकर चट्टी चौराहों पर यह क्रम शुक्रवार को शुरू हो गया है और जब तक परिणाम नहीं आ जाएगा, उनका आंकड़ों का जोड़ घटाना जारी रहेगा। कई समर्थक तो वार्ड में पड़े मतों को जोड़ घटा कर अपने समर्थकों को जीता रहे हैं। दलीय प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा सपा भाजपा और बसपा के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं। इस बार मतदान का प्रतिशत पिछले बार की अपेक्षा अधिक होने से तीनों दलों के समर्थक अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। पिछली बार लगभग 56% मतदान हुआ था, इस बार लगभग 60% मतदान होने से सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के हौसले बुलंद हैं। सभी इस आशा में हैं कि उनके प्रत्याशी को काफी वोट मिले हैं। अब सबको मतगणना का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें