भाटपाररानी। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से लगे सारे फीडरों की आपूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर से गुल रही। सलेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप केवल ब्लास्ट होने सप्लाई दिन के एक बजे से ही बंद हो गई। गर्मी व भीषण उमस में लोग काफी परेशान हाल रहे। एसडीओ अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि सलेमपुर रेलवे लाइन क्रॉसिंग पर केवल ब्लास्ट होने से दिक्कत आई है, उसे ठीक किया जा रहा है, देर रात आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।