फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस अधीक्षक ने किया भाटपार रानी थाना का निरीक्षण

Tue, 24 Feb 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - भाटपार रानी थाना का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक, स्रोत पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
भाटपार रानी। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन ने सोमवार को भाटपार रानी थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, महिला सहायता कक्ष, बीट सूचना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र आदि का निरीक्षण किया तथा रख-रखाव एवं अभिलेखों के अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष व समस्त पुलिसकर्मियों को थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा जनता से व्यवहार में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिया। प्रत्येक पुलिस कर्मी को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने का सख्त निर्देश दिया। थाने पर लंबित विवेचनाओं, वारंटों, शांति भंग की कार्यवाही, बीट सूचना प्रणाली तथा जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर असंतोष जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से संवाद करने के निर्देश दिया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें