फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बर्फीली हवा के बीच धूप बेअसर, गलन ने कंपाया

Mon, 15 Jan 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया तापमान
विज्ञापन



देवरिया। जिले का मौसम रविवार को भी गलन से भरा रहा। बर्फीली हवा के साथ ओस कर बूंदे भी गिरीं। दिन में निकली हल्की धूप बेअसर रही। बढ़ी ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। शहर के प्रमुख जगहों पर अब भी अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने से लोग खुद ही इसका प्रबंध कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते दिखे। इधर कोयले और लकड़ी की खरीदारी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। दिन में 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली तो थोड़ी कंपकंपी कम जरूर हुई। लेकिन हवा के चलते गलन बनी रही। सुबह में और शाम में बर्फीली हवा का प्रभाव ज्यादा रहा। शहर में अलावा के लिए चिह्नित सभी 16 जगहों पर अब भी नगरपालिका की ओर से लकड़ी नहीं गिराई जा रही है। ऐसे में शहरवासी खुद के प्रयास से इसका प्रबंध कर बचाव कर रहे हैं। । बीआरडी पीजी कॉलेज में भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने बताया कि तेज हवा के चलते तापमान में गिरावट हो रही है। दो चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें