फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोपहर बाद खिली धूप, बाजारों में बढ़ी रौनक

Thu, 24 Aug 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मौसम के करवट लेने से नगर-क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात के बाद से झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो बुधवार की दोपहर तक रुक-रुककर होती रही। इसके बाद धूप खिलने और लोगों के घरों से बाहर निकलने पर त्योहार के मद्देनजर बाजार की रौनक बढ़ गई। दो दिनों से हुई बारिश के कारण बाजार में मंदी आ गई थी। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन

पिछले दिनों तापमान काफी गर्म था। हवा न चलने के कारण उमस बढ़ गई थी, लेकिन मौसम में अचानक परिवर्तन और बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। दो दिनों से दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। रोजमर्रा के कार्यों पर जाने वाले और व्यवसायियों को नुकसान हो रहा था। बारिश से प्रमुख और नगर के कुछ वार्डों में टूटी सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया है। रेलवे स्टेशन मार्ग, राजनगर, टीचर कालाेनी, पुराना बरहज सहित अन्य जगहों पर पानी लग गया था। नालों की सिल्ट सफाई न होने के कारण प्रदूषित पानी भी सड़क पर आ गया था। खराब मौसम के कारण चौराहों पर सन्नाटा रहा। दोपहर बाद जरूरत के सामानों की खरीदारी को लेकर कुछ क्षण के लिए चौराहों में चहल-पहल बढ़ गई थी, लेकिन शाम ढलते ही लोग घरों की ओर रुख कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें