देवरिया। नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित शिशु मंदिर, मॉन्टेसरी स्कूल और इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार से समर कैंप की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि चेयरमैन अलका सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शिविर बहुत उपयोगी हैं। सुबह साढ़े सात से 10 बजे तक होने वाले समर कैंप में अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण शिशु मंदिर व मॉन्टेसरी स्कूल में 11 से लेकर 15 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य नलिनी सिंह, नीरज शुक्ला भी मौजूद रहे। संवाद