फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राशन के साथ चीनी का भी किया जाएगा वितरण

Sat, 08 Jun 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा माह-जून 2024 के सापेक्ष आवंटित राशन एवं अंत्योदय कार्डधारकों को त्रैमास (अप्रैल, मई, व जून 2024) के सापेक्ष चीनी का वितरण माह जून किया जाएगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने दी। कहा कि इसका वितरण 8 जून से 25 जून के मध्य कराए जाने के निर्देश आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग ने दिए हैं। इसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा राशन (गेहूं-14 किग्रा और चावल 21 किग्रा) का वितरण किया जाएगा। वहीं, चीनी प्रति कार्ड 3 किग्रा 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी। इसी तरह पात्र गृहस्थी कार्डधारियों को कार्ड में सम्मिलित प्रत्येक यूनिट (व्यक्ति) के सापेक्ष 5 किग्रा राशन (गेहूं- 2 किग्रा चावल- 3 किग्रा) का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें