फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुदामा चरित्र त्याग और निस्वार्थ मित्रता की मिसाल

Sat, 21 Feb 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। क्षेत्र के ग्राम बेलपार पंडित में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को कथा व्यास मानस मणि शास्त्री ने सुदामा चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा चरित्र त्याग, सादगी और निस्वार्थ मित्रता की मिसाल है। सुदामा ने दरिद्रता में भी जीवन बिताकर भौतिक सुखों की कभी कामना नहीं की। वे कृष्ण के बचपन के सखा थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे और कृष्णा के ध्यान में मग्न रहते। सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारका पहुंचते हैं। कृष्ण सुदामा का नाम सुनकर नंगे पैर दौड़कर आते हैं और अपने मित्र को गले लगा लेते हैं। उनकी दीन दशा देखकर कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है। सुदामा को सिंघासन पर बैठाकर वे सुदामा के चरण धोते हैं। सभी पटरानियां सुदामा से आशीर्वाद लेती हैं। सुदामा ने कृष्ण से कुछ नहीं मांगा। जब वह अपने घर आते हैं तो अपनी झोपड़ी के जगह पर महल देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। उन्हें विश्वास हो गया कि यह सारा किया मेरे सखा कन्हैया का है। इस दौरान एमपी तिवारी, चंद्रचूड़ तिवारी, सुरेश तिवारी, उमेश तिवारी, आनंद तिवारी, तरूण मिश्र, मोहित द्विवेदी, प्रवीण शाही, टिंकू तिवारी, अनिल गुप्ता, पप्पू यादव, संतोष पांडेय, दुर्गेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें