फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अहंकार व असत्य से दूर रहने पर मिलती है सफलता

Mon, 17 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे गांव में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण छाया रहा। कथा के दौरान बाल व्यास विष्णुदास शास्त्री ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। शास्त्री जी ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह केवल देवताओं का उत्सव नहीं, बल्कि तप, संयम और विनम्रता का संदेश देने वाला अद्भुत प्रसंग है। उन्होंने भक्तों से जीवन में अहंकार और असत्य से दूर रहने तथा सरलता अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान बिकाऊ कुशवाहा, भगवान दीक्षित, संतोष विश्वकर्मा, दिलीप कुशवाहा, गोपाल दीक्षित, साधु यादव, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें