देवरिया। खेल निदेशालय ने सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के स्थान में परिवर्तन किया है। पहले यह 25 से 27 तक अगस्त तक बरेली में आयोजित होनी थी। अब इसी तिथि में यह प्रतियोगिता मऊ में होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए जिले की 11 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। टीम शुक्रवार को मंडल ट्रायल में भाग लेगी। खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद 10 भार वर्गों में गोरखपुर मंडल की फाइनल टीम बनेगी, जो मऊ में प्रतिभाग करेगी।
बृहस्पतिवार को ट्रायल के बाद 11 सदस्यीय मंडल टीम का चयन किया गया। इसमें अंगद यादव, सत्यम शर्मा, सन्नी भारद्वाज, शिवाय शुक्ला, अमित यादव, विशाल यादव, आदित्य सिंह, सोनू पटेल, हरिकेश कन्नौजिया, विजय यादव, आकाश गिरी को जनपद टीम में शामिल रहे। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से पहले बरेली में आयोजित होने वाली सब जूनियर बालक कुश्ती स्टेट प्रतियोगिता की मेजबानी अब डॉ.भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ करेगा। जनपद की 11 सदस्यीय टीम शुक्रवार को मंडल ट्रायल में दावेदारी पेश करेगी। पूरी उम्मीद है कि जिला टीम के अधिकांश खिलाड़ी गोरखपुर मंडल टीम से स्टेट में प्रतिभाग करेंगे और पदक भी जीतेंगे।