संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। सीबीएसई बोर्ड का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित हुआ। इसमें नगर स्थित केके पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। होनहार छात्रों के प्रदर्शन से परिवार व शिक्षकों ने खुशी जताई है।
कॉलेज की छात्रा नियति मद्धेशिया ने 87.6, हनुमंत सहाय ने 84.8, शिवम जायसवाल ने 82.8, श्रेया शुक्ला ने 81.4, स्नेहा यादव ने 80, माहिरा सिद्दीकी ने 78.6, खुशी मणि ने 78.2, अभिनव गुप्ता ने 78.2, काजल कुमारी ने 76, शुभम पाल ने 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। इसके अलावा एस माउंट द चिल्ड्रेन एकेडमी खोरीबारी की छात्रा काजल राय, अमीषा यादव ने 70 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रों के प्रदर्शन पर प्रबंधक बीके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, पी श्रीवास्तव, अजय वर्मा, धीरेंद्र प्रकाश राय और रजनीश मल्ल आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।