फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झूले से गिरकर छात्र की मौत के मामले की होगी जांच

Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के राघव नगर स्थित एसएस सेकेंड्री स्कूल के छात्र अंश प्रताप सिंह की मंगलवार को झूले से गिरकर मौत के मामले में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जांच समिति गठित की है। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट डीएम को देगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के राघव नगर स्थित एसएस सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत एक छात्र की असामयिक मृत्यु होने की घटना दुःखद है। मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के कारणों की जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर योगेंद्र गौड़ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इसमें सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव व अन्य सदस्य होंगे। यह समिति तीन दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद में मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश भी दिया है, ताकि किसी चूक के कारण घटना न हो। इसको लेकर अन्य स्कूलों की भी जांच का आदेश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया है। बताते चलें कि स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा में चूक से संंबंधित खबर अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने जनपद के सभी स्कूलों में जांच का निर्देश दिया है।

-
सीसीटीवी फुटेज देख परिजन रो पड़े
देवरिया। अंश प्रताप सिंह के पिता सहित अन्य परिजनों ने मंगलवार की देर शाम स्कूल में पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। इसमें झूले पर झूल रहे अंश प्रताप गिरते हुए देखा गया है। यह देख परिजनों की आंखों से अश्रुधारा बह निकली।
विज्ञापन

-
परिजन पैतृक गांव पहुंचे
देवरिया। बिहार के सिवान जिले के कसली गांव निवासी राजू सिंह शहर के देवरिया खास मोहल्ले की टीचर्स काॅलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। वह दयानंद इंटर काॅलेज पनिका में अध्यापक हैं। देर शाम बाबा धाम से वापस आने के बाद वह अन्य परिजनों के साथ बेटे का शव लेकर पैतृक गांव चले गए। जहां पर दाह संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पिता राजू सिंह और बाबा निर्भय नरायण सिंह इतने सदमे है कि वह घटना को याद कर रो पड़ रहे थे। अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।





कोट
मान्यता प्राप्त स्कूलों को सुरक्षा के मानकों का ध्यान देना चाहिए। इसकी जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। मनोरंजन के लिए लगे झूले और उपकरण के पास सुरक्षा के उपाय होने चाहिए। अग्नि शमन यंत्र मौजूद होना चाहिए। जांच के लिए समिति गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें