लार रोड के शांती देवी मेमोरियल महिला पी जी कालेज डिवाढार, पिपरा मिश्र में टेबलेट क साथ छात्राएं
मईल/लारोड। शांति देवी मेमोरियल महिला पीजी कॉलेज डिवाढार में एमए की छात्राओं को रविवार को टेबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र सर्वेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा बीना व दीक्षा तिवारी ने वंदना गाए तो तृप्ती, माधुरी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज की बालिका कल के देश की भविष्य है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की इस मह्त्वपूर्ण योजना से टेबलेट के माध्यम से घर पर बैठे पूरे विश्व की महत्वपूर्ण जानकारी ली जा सकती है। प्रबंधक शैलेष कुमार मिश्र ने कहा कि इस टेबलेट का उपयोग सभी छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में ही कर आगे बढ़ें। इसका दुरुपयोग न करें। इस दौरान शैलेंद्र मिश्र, सुधा मिश्रा, शिल्पा मिश्रा, नीतू मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद प्रताप, आदर्श सिंह, बबली आदि मौजूद रहीं।