लार। परीक्षा देकर घर जा रहे छात्र को बाइक सवार अज्ञात युवकों ने पीछे से चाकू घोंप दिया, जिससे छात्र मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख आरोपी अस्पताल के पीछे से भाग निकले। चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ जुट गई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। उधर सरेराह चाकू से छात्र पर हमला के बाद से इलाके में सन सनी फैल गई है। लार थाना क्षेत्र के सरैयां कौसड़ निवासी मोहित कुमार बृहस्पतिवार को स्वामी देवानंद इंटर मीडिएट कालेज मठ लार से इंटर मीडिएट द्वितीय पाली की परीक्षा देकर बाइक से दोस्तों के साथ घर जा रहा था। नगर के पिपरा चौराहा सर्राफा मार्ग पर ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचा था। तभी एक बाइक पर बैठे तीन अज्ञात युवक पीछा करते हुए पहुंचे।