फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, एक घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।

सार

रामबृजेश का सबसे छोटा पुत्र नीरज गांव के ही प्रिंस शर्मा (15) पुत्र अशोक के साथ साइकिल से चौराहे पर जा रहा था। दोनों सड़क पर पहुंचे थे। इसी बीच कपरवार की ओर से आ रही तेज और अनियंत्रित ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में बरहज क्षेत्र के बेलडॉड स्थित रामजानकी मार्ग पर मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्र घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। इसमें गांव के ही नीरज प्रजापति (14) पुत्र रामबृजेश की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन


बेलडॉड गांव निवासी रामबृजेश का सबसे छोटा पुत्र नीरज गांव के ही प्रिंस शर्मा (15) पुत्र अशोक के साथ साइकिल से चौराहे पर जा रहा था। लोगों के अनुसार दोनों सड़क पर पहुंचे थे। इसी बीच कपरवार की ओर से आ रही तेज और अनियंत्रित ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नीरज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं प्रिंस को हलकी चोट लगने के कारण उपचार कर घर भेज दिया गया। नीरज के मौत की जानकारी होने पर मां बर्फी देवी दहाड़ें मारने लगी। जबकि बहन रानी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, नीरज के दूसरे नंबर के भाई दुर्गेश की पूर्व में सर्पदंश से मौत हो चुकी है। बेटे के मौत की जानकारी होने पर बाहर रह रहे पिता रामबृजेश गांव के लिए चल दिए हैं। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें