रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर रामलक्षन चौराहे पर बस की चपेट में आया परीक्षार्थी ।
रामलक्षन। हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहा बाइक सवार परीक्षार्थी बस की चपेट में आने से घायल हो गया। पुलिस ने उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामलक्षन में कराया। भृगुसरी गांव के रहने वाले रामबदन निषाद का बेटा अविनाश बृहस्पतिवार की सुबह सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर में हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर वह बाइक से घर लौट रहा था कि रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर रामलक्षन चौराहे पर एक बस की चपेट में आ गया। उसके सिर और पैर में चोट लगी। संवाद