फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में हादसा: करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत, बचाने पहुंची बहन भी झुलसी

Wed, 06 Sep 2023 02:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

लड़का हरिकेश गुप्ता (17) पास के गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब घर में लगे बिजली के बोर्ड में टेबल फैन का प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठिया महावल गांव में बुधवार सुबह टेबल फैन का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आकर 10वीं के छात्र की मौत हो गई। बचाने गई बड़ी बहन करंट लगने से झुलस गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

थानाक्षेत्र के मठिया महावल गांव निवासी लल्लन गुप्ता के चार बेटों और एक बेटी में सबसे छोटा लड़का हरिकेश गुप्ता (17) पास के गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब घर में लगे बिजली के बोर्ड में टेबल फैन का प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

इसे भी पढ़ें: दो दोस्तों की डूबने से हुई है मौत: चिलुआताल पर ठहर गई थीं सबकी नजरें, शव बाहर आया तो टूट गईं उम्मीदें
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चीखने की आवाज सुनकर बचाने गई बड़ी बहन अंगिरा (24) भी करंट लगने से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन दोनों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा ले गए। जहां डाक्टरों ने हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़ी बहन अंगिरा को इलाज के बाद घर भेज दिया। यह खबर सुनकर मां शुभावती देवी सहित परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें