फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से छात्र की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार की देर शाम एक युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के चकरा दुर्जन गांव निवासी नितेश (23) पुत्र स्व. रामनरेश की मंगलवार की शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल था। इमरजेंसी के डाक्टर के अनुसार युवक की मौत जहरीला पदार्थ खा लेने से हुई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। कारण के बारे में परिजन अभी कुछ बता नहीं रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें