फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: बस की चपेट में आने से छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 20 Oct 2022 11:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

एक स्कूल बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गोरखपुर जा रही एक अनुबंधित बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर लगभग एक घंटे तक चक्का जाम किए। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन
देवरिया समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर रामपुर चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक स्कूल बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गोरखपुर जा रही एक अनुबंधित बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर लगभग एक घंटे तक चक्का जाम किए। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण माने। उधर घटना के बाद स्कूल बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम बंसहिया निवासी राजवीर गुप्ता उर्फ गोधन (18) पुत्र रामशरण गुप्ता अपने दो भाइयों में छोटा था। एक स्थानीय विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के आसपास वह साइकिल पर सवार होकर दूध बेचने गौरी बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इसी बीच रामपुर चौराहे के समीप एक मैरिज हाल के निकट स्कूली बच्चों को लेने के लिए गौरी बाजार आ रही एक विद्यालय की बस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सड़क पर लहूलुहान हालत में युवक को देखकर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कतौरा से गोरखपुर जा रही एक अनुबंधित बस का शीशा तोड़ दिया और बस को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि स्कूल बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। राजवीर की मौत की खबर मिलते ही मां मीना देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। पिता रामशरण, भाई सूरज, बहन सीमा, सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि मृतक के पिता रामशरण गुप्ता ने एक विद्यालय के बस चालक के विरूद्ध तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें