फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़खानी करने का आरोप

Wed, 24 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने काॅलेज के प्रधानाचार्य पर ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसने घर पहुंचकर परिजनों से शिकायत की। इस पर उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हाईस्कूल की छात्रा का आरोप है छेड़खानी का विरोध करने पर जातिगत नाम लेकर गाली दी गई। साथ ही, स्कूल से नाम काटने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। इसके पहले भी एक छात्रा ने प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें