फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जंगल ठकुरही में प्रधान की कुर्सी के लिए खींचतान

Sat, 23 Dec 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर ब्लाॅक के जंगल ठकुरही गांव के प्रधान की कुर्सी को लेकर खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंचायत चुनाव में लाॅटरी में निर्णय होने के बाद कल्याण सिंह को प्रधान चुना गया था। दो माह पूर्व हाईकोर्ट के आदेश पर सदर एसडीएम ने री-काउंटिंग कराई, जिसमें सुधाकर सिंह को ग्राम प्रधान घोषित किया गया। इसके खिलाफ कल्याण सिंह हाईकोर्ट चले गए। उनके अधिवक्ता की ओर से तर्क दिया गया कि गुपचुप तरीके से एक पक्ष की मौजूदगी में री-काउंटिंग कराई गई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर अपर जनपद न्यायाधीश इंदिरा सिंह की अदालत ने आदेश दिया कि 15 सिंतबर 2023 का क्रियान्वयन के दौरान निगरानी इस शर्त के अधीन स्थगित किया जाता है कि निगरानी कर्ता यदि स्थगन आदेश की आड़ में निगरानी को अनावश्यक रूप से स्थगित रखने का प्रयास करेगा तो स्थगन आदेश स्वत: समाप्त हो जाएगा। इस मामले में अगली सुनवाई आठ जनवरी 2024 को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें