फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्ट्रांग रूम का खराब हुआ सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चूहे ने इंवर्टर का काट दिया था वायर, अधिकारियों ने कराया दुरुस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज (देवरिया)। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसमें मत पेटियों को रखा गया है। इनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सोमवार की दोपहर अचानक सीसीटीवी कैमरा खराब हो गया। जानकारी होने पर आलाधिकारियों ने मैकेनिक बुलाकर कैमरों को दुरुस्त कराया। हालांकि, जिम्मेदार ऐसी किसी घटना से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए एक एसआई और दो-दो सिपाहियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगी है। इसके इतर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। लोगों के अनुसार दोपहर को कैमरा अचानक कार्य करना बंद कर दिया। जानकारी होने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि चूहे ने इंवर्टर की बैटरी से निकले तार को कुतर दिया है। इस कारण कैमरों ने कार्य करना बंद कर दिया। अधिकारियों ने मैकेनिक से दुरुस्त कराया। तहसीलदार अश्वनी कुमार ने ऐसी किसी भी बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें