रामपुर कारखाना। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार कौण्डिल्य ने सोमवार को ब्लॉक के शाहजहांपुर, रामपुर चंद्रभान सहित कई गांव का निरीक्षण किया। इसमें रामपुर चंद्रभान में किसान पराली जलाते मिले। किसान पृथ्वी सिंह सिंह को पराली जलाते हुए पकड़ लिया गया, जबकि इसी गांव के राम बड़ाई, मुन्ना सिंह सहित कई किसानों को पराली जलाने के मामले चिन्हित किया। राजस्व कर्मियों से नाम चार लोगों को पता नोट कराया। नायब तहसीलदार ने कहा कि शासन की तरफ से पराली जलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसानों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद