फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करें'

Mon, 25 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए नागरिकों और कर्मचारियों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की गई। जाति और धर्म से दूर रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


देश की एकता और अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से सोमवार को नगर के परिषदीय स्कूलों के छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं की रैली रवाना हुई।

जिसे अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीके गुप्त ने रवाना किया। यह रैली जलकल रोड, पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए स्टेडियम में पहुंची।

जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हिस्सा लें।

इस दौरान बीएसए मनोज कुमार मिश्र, बचत अधिकारी श्रीप्रकाश वर्मा, नगर शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य आदि मौजूद रहे।

उधर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुओं की रैली मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची।

मुख्य विकास अधिकारी कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने कहा कि मतदान में लोगों के हिस्सा लेने से लोकतंत्र मजबूत होगा।

नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी नीलेश रमन, जिला विद्यालय निरीक्षक रामहुजूर ने कार्यालयों के कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें