फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पदयात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीति

Mon, 02 Nov 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में रविवार को भाजपा की भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई। इसमें चार नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ पदयात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महामंत्री अजय कुमार दुबे ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह और जिला मंत्री रवि प्रकाश कुशवाहा ने भी विचार रखे। संचालन अमित शाही ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें