फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हुआ आरंभ

Mon, 16 Oct 2023 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन पर रविवार से ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आरंभ हो गया। सांसद रविंद्र कुशवाहा एवं विधायक सभाकुंवर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को भाटपाररानी स्टेशन से रवाना किया। यह एक्सप्रेस ट्रेन कोरोना काल के पहले भाटपाररानी स्टेशन पर रुकती थी, लेकिन कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद इस ट्रेन का ठहराव बंद हो गया था। सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग कोरोना काल के बाद से ही चल रही थी। इसके लिए रेल मंत्री से वार्ता भी हुई थी और प्रश्न काल में इसको संसद में भी उठाया गया था। उन्होंने कहा कि भाटपाररानी रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण भी होगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक कुमार महेंद्र भूषण, सहायक स्टेशन मास्टर रूपेश कुमार जायसवाल, सुशील कुमार शाही, सच्चिदानंद शाही, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें