फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी हुई ट्राॅली चार दिन बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के जंगलबेलवा चौराहा से मंगलवार की रात चोरी हुई एक ट्राॅली हरैया बसंतपुर गांव के पास लावारिस हाल में बरामद हुई। लोगों की सूचना पर पहुंचे पीड़ित ने ट्राॅली की पहचान कर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जंगलबेलवा गांव के अभिमन्यु सिंह की ट्राॅली स्थानीय चौराहा स्थित उनकी दुकान से मंगलवार की रात चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी खंगालने के साथ ही छानबीन में लगी थी। शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के हरैया बसंतपुर गांव के पास झंगहा मोड़ पर राहगीरों ने एक लावारिस ट्राॅली खड़ी देखकर शोर मचाया। किसी ने इसकी जानकारी पीड़ित अभिमन्यु सिंह को दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने ट्राॅली की पहचान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें