फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान से सामान चोरी कर झोपड़ी में लगाई आग

Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ा गांव के समीप स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के बगल में स्थित अंडा और गुटखा की दुकान में चोरी के बाद चोरों ने आग लगा दी। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली क्षेत्र के सोहागन तिलौली गांव निवासी वनमाली त्रिपाठी पुत्र देवी नंदन त्रिपाठी ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात में दुकान बंदकर घर चला गया था। रात में करीब 11.30 बजे कंपोजिट शराब भट्ठी के मुंशी अरविंद प्रसाद ने फोन किया लेकिन मैं फोन नहीं उठा पाया। सुबह जब मैने उनको दुबारा फोन किया तो उन्होंने घटना के बारे में मुझे अवगत कराया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दुकानदार ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जली हुई गुमटी का निरीक्षण किया। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। शराब पीने के दौरान इस तरह की घटना हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें