फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शासन के नए आदेश से कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात पुरुष कर्मचारियों में हलचल

Thu, 27 Apr 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंधकारमय भविष्य होता देख कर्मचारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन, कोर्ट जाने की कर रहे तैयारी
विज्ञापन

- 13 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात हैं 39 पुरूष शिक्षक व कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पुरुष कर्मचारियों के संविदा नवीनीकरण के आदेश ने जिले में भी हलचल मचा दी है। अपने भविष्य के प्रति चिंतित कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को इसके विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
जिले में 13 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद यहां संविदा पर तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के नवीनीकरण की प्रक्रिया का इंतजार हो रहा था। इधर शिक्षा मंत्रालय की तरफ से उठाए गए कदम के आदेश पर बुधवार को शासन स्तर से यह आदेश जारी हो गया कि इन विद्यालयों में केवल महिला कर्मचारियों का ही संविदा का नवीनीकरण किया जाएगा। यानि अब तक कार्यरत रहे पुरुष कर्मचारियों की संविदा का नवीनीकरण न किया जाए। जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में वर्तमान में अंशकालिक पुरुष शिक्षक नौ, एकाउटेंट नौ, चपरासी 11 व चौकीदार भी 11 पिछले सत्र तक तैनात रहे हैं। ये सभी अपने संविदा के नवीनीकरण का इंतजार कर रहे थे। इधर शासन के नए फरमान ने सभी को चिंता में डाल दिया और इन्हें अपना भविष्य भी अंधकारमय नजर आने लगा। बृहस्पतिवार को कस्तूरबा के पुरूष लेखाकार बीएसए कार्यालय में बैठक कर आदेश के विरुद्घ कोर्ट में अपील करने की रणनीति बनाते दिखे। उधर शाम को उन्होंने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को भी इस संबंध में ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात पुरुष कर्मचारियों का नए सत्र से नवीनीकरण नहीं करने का आदेश दिया है। इस संबंध में जो भी दिशा निर्देश होगा जनपद स्तर पर भी इसका पालन किया जाएगा।
.....टीएन पांडेय, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें