फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कपड़ा फैलाने के विवाद में चटकीं लाठियां, नौ घायल घायल

Sun, 09 Apr 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा क्षेत्र के महुआपाटन गांव की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
कपड़े सुखाने की बात पर भिड़ गए पट्टीदार
एक पक्ष से आधा दर्जन तो दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए
किसी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी है तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआपाटन गांव के घेरा टोला पर शनिवार देर शाम कपड़ा फैलाने का विवाद इस कदर बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जमकर लाठियां और ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए तो दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मारपीट करने वाले पट्टीदार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तरकुलवा भिजवाया। वहां से कुछ घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। महुआपाटन गांव के घेरा टोला के रहने वाले निजामुद्दीन अली व नूर आलम सगे पट्टीदार हैं। घर के पड़ोस में निजामुद्दीन का घोठा है, जहां नूर आलम की बेटी कपड़े सूखने के लिए फैला रही थी। आरोप है कि निजामुद्दीन की बेटी शबाना ने उसे मना किया तो नूर आलम के घरवालों ने उसकी और उसकी बहन शाहीना की पिटाई कर दी। उस समय आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को खत्म करा दिया। आरोप है कि शनिवार देर शाम जब निजामुद्दीन अपना इलाज कराकर घर वापस आए तो नूर आलम के पक्ष के लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडे से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और परिवारीजन को मारने-पीटने लगे। इसमें दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते निजामुद्दीन की पत्नी तैसुम खातून, बेटा अमरूल्लाह, बेटी शबाना खातून, शाहीना खातून, आफताब आलम और सुनीता आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान नूर आलम, कयामुद्दीन आदि भी चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तरकुलवा मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें