फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपहृत किशोरी के बयान दर्ज

Fri, 12 Apr 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसला कर बगल गांव का युवक, कुछ सहयोगियों के साथ भगा ले गया था। इस मामले में किशोरी की मां ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी युवक समेत सात लोगों के खिलाफ साजिश कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को किशोरी को गोरखनाथ मंदिर से पकड़ कर अपहरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। इसके बाद अपहृत किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद बुधवार को कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराए। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट में उसके द्वारा दिए गए बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें