फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजबान देवरिया ने बनाई बढ़त

Wed, 28 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिला ​खिलाडी।सं
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। खेल निदेशालय की देखरेख में मंगलवार से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रदेश स्तरीय ओपन बालिका आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए तीन मुकाबलों में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजबान देवरिया ने अपने मैच जीतकर अंकों में बढ़त बनाई। वहीं, मेरठ और वाराणसी के बीच मैच बराबरी पर छूटा।
मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय ने एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मैच देवरिया बनाम पीलीभीत के बीच खेला गया। इसमें देवरिया की टीम 4-0 के अंतर से विजयी हुई। देवरिया की तरफ से 10वें व 53वें मिनट में खुशी ने दो गोल, 32वें मिनट में कंचन ने और 40वें मिनट में गरिमा ने गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच मेरठ बनाम वाराणसी खेला गया। इसमें दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं किया और अंततः मैच बराबरी पर रहा। तीसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर बनाम मऊ के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम 2-0 के अंतर से विजयी रही। गोरखपुर की ओर से 48वें व 52वें मिनट में कोमल पाल ने दो गोल दागा।
विज्ञापन

खेल के दौरान क्रीड़ा अधिकारी राजनरायन प्रसाद, सोहेल खान, सीनियर हॉकी खिलाड़ी जफर मंसूर, इमरान अहमद, अविनाश श्रीवास्तव, नेहा सिंह, रश्मि सिंह, परवेज अख्तर, शबनम, गिरीश सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें