फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और वाराणसी मंडल का दबदबा, जीते दो-दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
सब जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और वाराणसी मंडल का दबदबा, जीते दो-दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन

सब जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता : आजमगढ़, गोरखपुर, मेरठ, देवीपाटन, मुरादाबाद को एक स्वर्ण
स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में विजेताओं का किया गया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सब जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और वाराणसी मंडल की खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में दो-दो स्वर्ण पदक जीते। आजमगढ़, गोरखपुर, मेरठ, देवीपाटन, मुरादाबाद, कानपुर मंडल को एक-एक स्वर्ण पदक हासिल हुआ। दूसरे स्थान पर आजमगढ़ व वाराणसी मंडल तथा तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में अयोध्या छात्रावास के खिलाड़ी छाए रहे।
खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सब जूनियर स्टेट बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में रविवार को दस भार वर्ग में सेमीफाइनल, फाइनल व तीसरे स्थान के लिए मुकाबले आयोजित हुए। अंतिम दिन मुकाबलों को देखने के लिए खेलप्रेमी जुटे रहे और हर एक दांवपेंच और जबरदस्त जोर-आजमाइश के रोमांच का आनंद उठाया।
विज्ञापन

69 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में अयोध्या छात्रावास और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की आंचल कुमारी के बीच मुकाबला बेहद रोमांचकारी रहा। पहले दो मिनट में दोनों के बीच शानदार दांवपेंच देखने को मिले, हालांकि कोई अंक नहीं बना। दूसरे हॉफ में आंचल ने ढाक के बल पर उन्हें चित्त कर दिया और मुकाबले को आठ के अंतर से जीत लिया।
61 किलो भार वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अनामिका साहनी व वाराणसी मंडल की वसुंधरा का मैच भी दर्शनीय रहा। जबरदस्त कुश्ती के बीच चौथे मिनट में इसका परिणाम निकला और अंत में बाजी अनामिका के हाथ लगी। इसके पूर्व सेमीफाइनल में नीतू गुप्ता अयोध्या व खुशबू, ज्योति कानपुर व अर्चना गोरखपुर, वैष्णवी वाराणसी व रितिका रानू आगरा के बीच हुए मुकाबले भी सराहनीय रहे।
ये पहलवान रहीं प्रथम, द्वितीय व तृतीय
40 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु यादव आजमगढ़, वैष्णवी पटेल वाराणसी, वैष्णवी वाराणसी, 43 किलो भार वर्ग में वैष्णवी सिंह गोरखपुर, सोनी आगरा, नेहा पाल आगरा, 46 किलो भार वर्ग में करिश्मा त्रिपाठी वाराणसी, अनु यादव आजमगढ़, मानसी यादव गोरखपुर, 49 किलो वर्ग में माला वाराणसी, मोनिका कानपुर, वंदना अयोध्या, 53 किलो वर्ग में अंजली मेरठ, आंचल आजमगढ़, अंजू पाल देवीपाटन, 57 किलो वर्ग में कल्पना तिवारी देवीपाटन, रिया चौधरी सहारनपुर, सुहानी तोमर मुरादाबाद, 61 किलो वर्ग में अनामिका साहनी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, वसुंधरा वाराणसी, अन्नू अयोध्या, 65 किलो वर्ग में भूमि सिंह मुरादाबाद, नेहा गुप्ता अयोध्या, अवंतिका सहारनपुर, 69 किलो वर्ग में आंचल कुमारी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, ज्योति कानपुर, सोना यादव अयोध्या, 76 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांका कानपुर, आंचल राजभर देवीपाटन, वंशिका मेरठ मंडल क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में इन्होंने किए निर्णय
प्रदेश के विभिन्न जगहों से आने वाले 12 ऑफिशियल की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव प्रेम कुमार मिश्र की मौजूदगी में रामानंद उत्तर प्रदेश पुलिस, अमरनाथ यादव कामनवेल्थ गेम में पदक गोरखपुर, ओमप्रकाश यादव यूपी केशरी गोरखपुर, कुलविंदर सिंह यूपी केशरी हापुड़, संगीता सिंह मऊ, गोरखनाथ यादव वाराणसी, सुभाष चंद्र भारद्वाज गोंडा, अंजु मलिक गाजियाबाद, रामसजन कानपुर, प्रेमशंकर तिवारी वाराणसी, आदेश सहारनपुर, पंकज कुशीनगर ने क्रमश: रेफरी, मैट चेयरमैन के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।
विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पोडियम पर पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया। दोनों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई व हारने वालों को और मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की सीख देते हुए उत्साहवर्धन किया। इसके पूर्व आए हुए सभी अतिथियों का जिला खेल कार्यालय की ओर से साफा बांधकर, माल्यार्पण व शाल देकर स्वागत किया गया।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने समापन अवसर पर सभी का आभार जताया। भारतीय सीनियर कुश्ती टीम के प्रशिक्षक चंद्रविजय सिंह, तीन बार उत्तर केशरी रहे पहलवान जनार्दन सिंह यादव, एनईआर कुश्ती टीम के पूर्व प्रशिक्षक शत्रुघ्न राय ने ग्राउंड पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस दौरान गिरधारी पहलवान, पूर्व क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सूरज सिंह सेंगर, सचिव आशुतोष तिवारी उर्फ गोलू पहलवान, मुरली मनोहर जायसवाल, क्रीड़ाधिकारी सुल्तानपुर जवाहर लाल यादव, कुश्ती प्रशिक्षक यशवंत सिंह, विकास कानोडिया, राकेश उर्फ मंटू सिंह सहित स्टेडियम के सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें