फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में दर्दनाक हादसा: अचानक ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने से मची भगदड़, ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत

Thu, 25 May 2023 03:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

स्टेशन पर आए दिन काशी एक्सप्रेस ट्रेन का प्लेटफार्म नंबर अचानक बदल दिया जाता है, जिससे यात्रियों को पेरशानी होती है। इस स्टेशन पर बिहार से अधिकतर लोग मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
मृतक अमेरिका राजभर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में ट्रेन आने से कुछ मिनट पहले प्लेटफार्म नंबर बदल देने से करीब 200 यात्रियों में भगदड़ मच गई। ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री अपना सामान लेकर प्लेटफार्म नंबर एक से चार पर जाने लगे। इस कवायद में कई यात्री गिरकर चोटिल हो गए। वहीं, ट्रैक पार करके चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में बिहार के एक यात्री की जान चली गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सात बजे मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने की सूचना थी। यात्री इसी प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। अचानक एनाउंस होने लगा कि काशी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर चार पर आ रही है। यह सुनते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। भागकर लोग प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे। इसी बीच कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए।

वहीं, बिहार के गोपालगंज के विजयीपुर क्षेत्र के कुटिया छितौना गांव निवासी अमेरिका राजभर (48) और उनका भतीजा आनंद प्लेटफार्म नंबर एक से चार पर जाने लगे। फुट ओवरब्रिज पर भीड़ अधिक होने की वजह से दोनों सीधा ट्रैक पार करके प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे थे कि काशी एक्सप्रेस चल पड़ी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

यह देख अमेरिका ट्रैक से ही ट्रेन पर चढ़ने लगे। तभी उनका पैर पावदान से फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें ऐसा करने से भतीजे आनंद ने रोका भी, लेकिन वे नहीं माने। ट्रेन जाने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। तब तक अमेरिका की मौत हो चुकी थी।

बताया गया कि इस स्टेशन पर आए दिन काशी एक्सप्रेस ट्रेन का प्लेटफार्म नंबर अचानक बदल दिया जाता है, जिससे यात्रियों को पेरशानी होती है। इस स्टेशन पर बिहार से अधिकतर लोग मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें