फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गहमागहमी के बीच तीन करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Fri, 26 May 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 ग्राम प्रधान और बीडीसी की बैठक में बोलते सांसद कमलेश पासवान, मौजूद विधायक जयप्रकाश निषाद और ब्
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में बीडीसी और प्रधानों की हुई बैठक, सांसद, विधायक और ब्लाॅक प्रमुख भी हुए शामिल
विज्ञापन

गांव का विकास महत्वपूर्ण कड़ी: सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की बैठक में तीन करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। गहमागहमी के बीच हुई बैठक में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख के अलावा विभिन्न विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने बैठक में आपूर्ति विभाग, जल निगम और स्वास्थ्य विभाग के शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख जटाशंकर दूबे ने बीडीसी सदस्यों को समय से बैठक एजेंडा नहीं उपलब्ध कराने की शिकायत की। हड़हा के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ब्लाॅक से मृत्यु प्रमाणपत्र और देवकली जयराम से पेंशन स्वीकृत कराने के लिए परेशान किए जाने का आरोप लगाया। बीडीओ ने शिकायतों का निस्तारण कर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सांसद कमलेश पासवान ने जनप्रतिनिधियों से गांव में स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि देश के विकास गांव महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी गांवों में एक सामान रूप से नाली, खड़ंजा, पेयजल सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ा जाए। एक मई से गांव-गांव भ्रमण कर केंद्र सरकार के नौ साल की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा। विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं स्वावलंबी बन रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर समूह की महिलाओं द्वारा पुष्टाहार दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में गांव-गांव समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटे जाएंगे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ऊषा पासवान, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, सीडीपीओ दयाराम, एडीओ समाज कल्याण जयहिंद, एपीओ, सूर्यभान सिंह और चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें