सड़क मरम्मत के लिए दिया धरना
सलेमपुर। नगर पंचायत की ज्वलंत समस्याओं व जर्जर सड़क बनवाने के लिए गांधी चौक पर शुक्रवार को भी धरना दिया। अध्यक्षता सुधाकर गुप्त ने की।
धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि इस नगर में विकास का एक भी काम नहीं हुआ है। जब मुख्य सड़क चार साल से जर्जर हालत में है। सुधाकर गुप्त ने कहा कि आंदोलन के आठवें दिन भी कोई अधिकारी पत्रक लेने नहीं आया। 5 जुलाई को आंदोलन के ग्यारहवें दिन बड़ी घोषणा की जाएगी। धरना को परमानंद भारती, गिरिजा शंकर पटेल, संजय गुप्ता, दिन दयाल यादव प्रधान, सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, परमानंद प्रसाद, इंद्रावती देवी, श्री कृष्णा प्रसाद, बहादुर प्रसाद, राजेश गुप्त, अनिल यादव, बीरबल यादव, गोपाल यादव, बुटाई बाबा, धर्मेंद्र पांडेय, राम भजू, सुशील, सूबा चंद, मनोज सिंह, रमाशंकर यादव, अनिल पटेल आदि ने संबोधित किया। संचालन संजय गुप्ता ने किया।