फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भिसवा गांव में 499.28 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम

Tue, 19 Mar 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चार एकड़ जमीन में होगा निर्माण, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन

गांव की प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, हुनर तराशेंगे कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। युवाओं के लिए खुशखबरी है। तरकुलवा ब्लॉक के भिसवा गांव में चार एकड़ जमीन पर 499.28 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण होगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी करने से पहले ही शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन लिमिटेड को दी गई है। निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इस स्टेडियम के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कोई स्टेडियम नहीं है। इससे गांव की खेल प्रतिभाओं को मौका नहीं मिल पाता है। तरकुलवा ब्लॉक के किसी भी गांव में स्टेडियम नहीं है। इससे गांवों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है। इस बात को महसूस करते हुए पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसके लिए पहल शुरू की। उनके प्रयास से मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा के तहत पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के तहत तरकुलवा ब्लॉक के भिसवा गांव में स्टेडियम के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए छोटी गंडक नदी के किनारे चार एकड़ भूमि को चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसको राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

प्रस्तावित स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल सहित क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस, कैरम, वॉलीबाल, कबड्डी, वेट लिफ्टिंग, हाॅकी आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ओपन जिम का भी इंतजाम होगा। इन खेलों के लिए वहां संसाधन उपलब्घ कराया जाएगा।
विज्ञापन

खिलाडि़यों को प्रशिक्षित करने के लिए कोच की तैनाती की जाएगी। इसकी देखरेख युवा कल्याण विभाग की ओर से की जाएगी। शासन ने प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग को इसकी स्वीकृति की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें