फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बलगम जांच केंद्र शुरू, मरीजों को होगी सहूलियत

विज्ञापन
माइक्रोस्कोप से बलगम की जांच करते एलटी।संवाद
विज्ञापन
माइक्रोस्कोप से होगी जांच, टीबी क्लीनिक नहीं जाना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में क्षय रोग की जांच के लिए बलगम जांच केंद्र शुरू कर दिया गया है। अब मरीजों को बलगम जांच के लिए टीबी क्लीनिक नहीं जाना होगा। ओपीडी के पास होने के कारण जांच कराने में सहूलियत होगी। इस केंद्र पर माइक्रोस्कोप से जांच की जाएगी।
क्षय रोग उन्मूलन के लिए सरकार का जोर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर मरीजों को ढूंढा जा रहा है। मरीजों को चिह्नित कर सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज कराया जा रहा है। साथ ही पौष्टिक आहार के लिए हर माह मरीज के खाते में पांच सौ रुपये भेजा जाता है। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट व टीबी विभाग में इलाज के लिए आने वाले मरीजों में लक्षण के आधार पर जांच कराई जाती है, वहीं भर्ती मरीजों की भी जांच होती है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में सुविधा नहीं थी, जिससे मरीजों को टीबी क्लीनिक जाना पड़ता था। इसे देखते हुए पुराने भवन में प्रवेश करते ही बगल के कमरे में बलगम जांच केंद्र स्थापित किया गया है। यहां एक एलटी मोहम्मद जाहिद की तैनाती की गई है, जो बलगम की जांच माइक्रोस्कोप से करते हैं। इसके बाद सीबी नाट से जांच कराई जाती है। टीबी बीमारी की पुष्टि होने पर इस केंद्र से मरीजों को दवा देने की भी सुविधा है। एक मई से अब तक 22 मरीजों की जांच की गई, जिसमें तीन मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज में बलगम जांच के लिए केंद्र स्थापित किया गया है। इससे मरीजों को जांच कराने में आसानी होगी। टीबी के मरीजों के इलाज की सरकारी अस्पतालों में निशुल्क सुविधा है।
-डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें