फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरहज के भैया फुलवरिया में बिजली कटौती को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते सपाई और ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के भैया फुलवरिया चौराहे पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बिजली कटौती के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। चिलचिलाती धूप और गर्म मौसम ने जहां लोगों को बेहाल कर दिया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम कार्यालय की ओर से आपूर्ति व्यवस्था सुचारु न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में करीब 24 से अधिक ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम कार्यालय और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। विजय रावत का कहना था कि बेतहाशा बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन तो दूर लोगों का रात काटना मुश्किल हो गया है। निगम कार्यालय की लापरवाही के कारण लोग बिस्तर पर सोने की जगह दरवाजों पर रात गुजार रहे हैं। सरकार 24 घंटे बिजली देने की कवायद कर रही है। मौके पर अनीस शर्मा, विकास यादव, पंकज कुमार, किशन सिंह, हितेश, मुन्ना सिंह, कमलेश वर्मा, संदीप, राजू, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें