फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह गुना मुआवजे को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरहज तहसील गेट पर रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के लिए अ​धिग्रहीत भूमि का छह गुना मुआवजा देने को लेकर
विज्ञापन
औने-पौने दामों में नहीं देंगे जमीन, होगा व्यापक आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। समाजवादी पार्टी और रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छह गुना मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सभी ने नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत और संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बरहज बाईपास पर एकत्र हुए। जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी तहसील पहुंचे। नेताओं का कहना था कि रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के लिए सरकार किसानों की बेशकीमती जमीन अधिग्रहित कर रही है। लेकिन मुआवजा औने-पौने दे रही है। उनका कहना था कि 50 लाख रुपये कट्ठे की जमीन का सरकार ने 10 लाख रुपये सर्किल रेट निर्धारित किया है, जो छलावा है। छह गुना मुआवजा मिलने पर ही किसान जमीन देंगे। इसके लिए आरपार का आंदोलन किया जाएगा। मौके पर राजाराम यादव, विकास यादव, महंथ कुमार, जेपी यादव, रामआशीष यादव, राजाराम, हाफिज, राणा प्रताप, दुर्गेश यादव, कमलावती, सुशीला, कृष्णानंद यादव, मोहम्मद जाफर, राहुल गुप्ता और शारदा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें