फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज-नदुआ मार्ग पर सपाइयों ने धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरहज-नदुआं मार्ग पर धान की रोपाई कर विरोध जताते सपाई   संवाद
विज्ञापन
10 वर्ष से टूटी है प्रधानमंत्री सड़क, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को बरहज-नदुआ मार्ग पर पानी से भरे गड्ढे में धान की रोपाई करते हुए विरोध जताया। उनका कहना था कि पिछले करीब दस वर्ष से प्रधानमंत्री सड़क टूटी हुई है। जिसकी सुधि कोई भी जिम्मेदार नहीं ले रहा है। टूटी सड़कों पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में धान का पौधा लिए कार्यकर्ता नदुआ मार्ग पर पहुंचे, जहां सभी ने पानी से लबालब वाले हिस्से में धान की रोपाई की। उनका कहना था कि इस मार्ग से 100 से अधिक गांवों के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही होती है, जो लंबे अरसे से टूटी हुई है। शिकायत और प्रदर्शन के बाद भी सड़क नहीं दुरुस्त कराई जा रही है। बारिश के मौसम में टूटी सड़कों पर राह चलना मुश्किल हो गया है। मौके पर विकास यादव, अमित प्रधान, तारकेश्वर, अनुज कुमार, संजय सिंह, राकेश सिंह, रोहित मद्धेशिया, अमन प्रजापति, गिरिजेश कुमार, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें