चेस में समीर और कैरम में पुनीत रहे अव्वल
मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव मेडी-सीन का आगाज, प्राचार्य ने इंडोर गेम का फीता काटकर
विविध खेलों में छात्रों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मेडी-सीन-2023 वार्षिक महोत्सव का आगाज रविवार को हुआ। इंडोर गेम का प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने फीता काटकर तथा सैक रेस का प्राचार्य व सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने सीटी बजाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपना दमखम दिखाया।
प्रथम दिन इंडोर गेम्स व वाॅलीबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला। छात्रों ने ब्लड बैंक में रक्तदान भी किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कैरम, चेस, लूडो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वाॅलीबाल सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान किचन प्रतियोगिता बिना तले हुए खाद्य पदार्थों का छात्रों ने स्टाल लगाया। इसका निर्णायक मंडल ने निरीक्षण किया। सैक रेस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 2022 बैच के आर्यन राज प्रथम, 2021 बैच के सूर्यांश शुक्ला द्वितीय, 2023 बैच के अमन कुमार तृतीय तथा बालिका वर्ग में 2022 बैच की सुमि झा प्रथम, 2021 छाया द्वितीय व अदिती वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार शतरंज में वर्ष 2022 बैच के समीर अंसारी प्रथम, प्रशांत मिश्रा द्वितीय 2021 बैच के आदित्य तिवारी तृतीय तथा वर्ष 2023 बैच के प्रवेश कुमार को चौथा प्राप्त हुआ। कैरम में पुनीत राव प्रथम व आकाश मद्धेशिया द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा वाॅलीबाल, बैडमिंटन का भी मैच हुआ।
सोमवार को कॉलेज परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता होगी, जबकि मंगलवार को क्रिकेट मैच व दौड़ प्रतियोगिता स्व. रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इस दौरान डॉ. जमाल हैदर, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. प्रेम भारती, डॉ. प्रांशु, डॉ. जयंत राय, डॉ. जफर अनीस, डॉ. शुभम पांडेय, अभय कीर्ति शुक्ला आदि मौजूद रहे।