फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टेडियम इलेवन की 72 रन से जीत

Wed, 31 Jan 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-14 शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को स्टेडियम इलेवन और रुद्रपुर एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम इलेवन ने 72 रन से जीत हासिल की।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में निर्धारित 30 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम इलेवन की टीम 26वें ओवर में 178 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसमें शिवम यादव ने 42, शोभित मिश्रा ने 29, अहमद ने 27 तथा मलिक फहद ने 10 रन का योगदान दिया। रुद्रपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अदनान ने 7 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट तथा अमजद अली ने 6 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 22वें ओवर में मात्र 106 रन पर सिमट गई। हिमांशु गुप्ता ने 31 रन, अनीश ने 21 तथा अमजद अली ने 10 रन बनाए। स्टेडियम इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सूर्यांश चौबे व जिम्मी तिवारी तथा क्षितिज मल्ल ने क्रमशः तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। यशदीप सिंह ने एक विकेट पाया।
विज्ञापन

मैच में हरफन मौला प्रदर्शन करने वाले सूर्यांश चौबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा नेता गौरव मिश्रा ने दिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें