फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली पर मऊ-अंबाला के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Fri, 13 Feb 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट के बीच साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05301/05302 मऊ जंक्शन-अम्बाला कैंट-मऊ जंक्शन विशेष ट्रेन का संचालन चार फेरों के लिए किया जाएगा। इसके संचालन से बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर को आने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 05301 मऊ जंक्शन-अंबाला कैंट साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन पांच मार्च से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4 बजे प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें