फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अध्यक्ष बोलीं- अभी नहीं है बजट...तो नाली के लिए युवाओं ने किया भिक्षाटन

Sat, 30 Dec 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम आवास के पीछे वार्ड नंबर 24 में क्षतिग्रस्त नाली के निर्माण की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष के जवाब से क्षुब्ध युवकों ने शुक्रवार को नाली निर्माण के लिए भिक्षाटन किया। मोहल्ले के लोगों ने 5500 रुपये दिया। उधर से गुजर रहे भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने भी 100 रुपये का सहयोग दिया। युवकों का भिक्षाटन पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर 24 में डीएम आवास के पीछे की नाली काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से लोगों के घरों के पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। युवकों का आरोप है कि इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह से की गई। लेकिन बजट की कमी बताई गई और सिर्फ आश्वासन मिला। इसके चलते अभी तक नाली का निर्माण नहीं हो सका है।
इससे नाराज युवक मोहल्ले में भ्रमण कर नाली निर्माण के लिए भिक्षाटन किया। उधर से गुजर रहे पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने युवकों की बात सुनने के बाद नाली निर्माण कराने की बात कही। तो युवक बोले कि बार-बार मिल रहे आश्वासन को सुनकर थक चुके हैं। आप नाली निर्माण के लिए कुछ सहयोग दीजिए। इसके बाद पूर्व विधायक 100 रुपये दिए।
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि नाली का निर्माण भिक्षाटन के मिले रुपये से शुरू कराया जाएगा। इस दौरान सौरभ मणि त्रिपाठी, आनंद शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, राजेश मणि त्रिपाठी, महेंद्र मौर्य, निखिलेश श्रीवास्तव, गौरव मणि त्रिपाठी, आशीष कंसल, अमरनाथ पांडेय, अटल, हरेंद्र साहनी, आयुष वर्मा, अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।
पीडब्लूडी भवन का निर्माण होने की वजह से भारी वाहन आ रहे हैं। इसकी वजह से नाली टूट गई है। इसी वार्ड में पांच सड़कों का निर्माण कार्य भी हो रहा है। अभी निर्माण कराने पर नाली फिर टूट जाएगी। इसलिए रोका गया है। नाली निर्माण के साथ यहां पर पौधे भी लगाने हैं। बजट पास हो गया है।
-अलका सिंह नगर, पालिका अध्यक्ष देवरिया
नगर पालिका की ओर से नाली निर्माण के लिए बजट पास हो गया है। कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए भिक्षाटन किए हैं। बहुत जल्द क्षतिग्रस्त नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश सिंह पिंटू,
सभासद वार्ड नंबर 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें