बरहज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने बरहज-सोनूघाट मार्ग पर जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढों को भरा। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरहज-सोनूघाट मार्ग पर भाजपा सरकार के विरोध में श्रमदान किया। कार्यकर्ता कुदाल आदि के जरिये गड्ढों में मिट्टी डालकर भराई किया। विजय रावत का कहना था कि सरकार गड्ढा मुक्त की कवायद कर रही है। लेकिन सड़कों पर बने गड्ढे सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। मौके पर विकास यादव, संजय सिंह, अनिरुद्ध यादव, अख़्तर आलम, सनी कुमार, राहुल सिंह, अनिल यादव, राकेश प्रजापति, मनीष शर्मा, श्रवन गोंड़, राजू राजभर आदि मौजूद रहे।