फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सरकार के साथ-साथ अधिकारियों द्वारा पूर्व में किये गये वादे को झूठा बता रहे थे। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरहज-करूअना मार्ग स्थित काली मंदिर के निकट शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। विजय रावत का कहना था कि सोनूघाट मार्ग पर लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर अनिरूद्ध यादव, संजय प्रसाद, अख्तर, श्रवण गोंड़, राजकुमार सिंह, विपिन सिंह, राहुल यादव, आलोक कुमार, इमामुद्दीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें