फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुकदमे वापस नही हुए तो आंदोलन करेगी सपा

Sun, 07 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के कैंप कार्यालय छितौनी भरसर चौराहे पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबली यादव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें प्रस्ताव पारित कर श्रीरामपुर थाना के ग्राम परसौनी रघुनाथ तथा भाटपार रानी थाना के ग्राम बड़का गांव दुबे में धरना दे रहे लोगों पर पुलिस द्वारा मुकदमे कायम करने पर नाराजगी जताई गई। चेतावनी दी गई कि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो सपा आंदोलन करेगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। युवा वर्ग बार-बार पेपर लीक होने और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बिजली कटौती आदि चरम पर है। इसे मुद्दा बनाकर संघर्ष करने पर नेताओं ने जोर दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रुदल त्यागी, अशोक यादव, अजय यादव, विकास पासवान, महेंद्र गोंड, अनिल यादव, सत्यदेव यादव, गीता सिंह कुशवाहा, विष्णु देव राजभर, सुभाष राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें