संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने नवरात्रि एवं दशहरा को लेकर शहर में पैदल गश्त किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह के साथ कोतवाली क्षेत्र में चाक चौबंद सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पैदल गश्त किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक पैदल गश्त के दौरान नवरात्रि पर्व व दशहरा को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान आमजन को आश्वस्त कराया जा रहा था कि नवरात्रि व दशहरा त्योहार के लिए पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।