फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में ड्यूटी छोड़ दावत खाने गए तीन सिपाही, एसपी ने किया निलंबित

Tue, 27 Dec 2022 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया था। 22 दिसंबर को उन्होंने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी थी। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार के यहां तीन पुलिस कर्मी दावत में शामिल मिलें हैं। क्षेत्राधिकारी की जांच के आधार पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पिकेट से ड्यूटी छोड़कर दावत खाने वाले तीन सिपाहियों को एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। तीनों कुछ दिन पहले नगर पालिकाध्यक्ष पद के दावेदार के यहां रात में भोज में शामिल हुए थे। शिकायत होने पर क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में जांच चल रही थी।  

विज्ञापन

सुरौली थाने में तैनात बृजेश कुमार, मुकेश सिंह व आकाश गुप्ता क्षेत्र के नगर पालिकाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शैलेंद्र यादव के यहां 16 दिसंबर की रात को दावत खाने गए थे। इसी बीच रूद्रपुर मोड़ के पास गश्त कर रहे क्षेत्राधिकारी को किसी ने इसकी सूचना देकर बताया कि कतरारी चौराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान में तीन पुलिसकर्मी अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के यहां दावत खा रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी ने एसओजी प्रभारी अनिल अनिल यादव को मौके पर जाने को कहा, टीम के साथ मौके पर जाने के बाद सूचना सही पाया गया। सूचना सही पाए जाने पर जांच कर 10 दिन बाद एसपी ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया था। 22 दिसंबर को उन्होंने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी थी। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार के यहां तीन पुलिस कर्मी दावत में शामिल मिलें हैं। क्षेत्राधिकारी की जांच के आधार पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें